चमोली के निजमुला घाटी में तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बिजली, पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पैदल रास्ता भी ध्वस्त हो गयाचमोली के निजमुला घाटी में तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बिजली, पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पैदल रास्ता भी ध्वस्त हो गया’
निजमुला घाटी के गाड़ी गांव में सोमवार रात को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव का पैदल रास्ता ध्वस्त हो गया है। बिजली और पानी की सप्लाई भी ठप पड़ गई है। बिरही-निजमुला सड़क भी काली चट्टान व तौली तोक के पास अवरुद्ध हो गया है। जिला प्रशासन की पहल पर सड़क को खोलने का काम भी शुरू हो गय
मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन (नई दिल्ली) ने बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद राज्य आपातकालीन केंद्र ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि सोमवार को राज्य में 24 घंटे में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भारी बरसात के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने और बाढ़ के खतरे की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाए रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरतने समेत अन्य सावधानियां बरती जाएं।

